बीसलपुर: मंडी समिति मार्ग पर बाइक और साइकिल की टक्कर में महिला सहित 2 लोग घायल
बीसलपुर में स्थानीय मंडी समिति मार्ग पर बाइक व साइकिल में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। क्षेत्र के ग्राम पंसडी निवासी आसिफ अपनी मां मुन्नी बेगम के साथ आज रविवार को शाम 4:00 बजे गांव जा रहा था। इसी समय कस्बे के रहने वाले राधेश्याम की साइकिल से आसिफ की बाइक टकरा गई और मार्ग पर गिरकर मुन्नी बेगम व राधेश्याम दोनों घायल हो गए।