हुज़ूर: भोपाल में बनी देश की पहली सीमेंट रहित राख से सड़क, नई तकनीक का सफल प्रयोग
Huzur, Bhopal | Apr 18, 2026 भोपाल में कचरे को उपयोगी संसाधन में बदलने की दिशामें एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। CSIR- एडवांसमटेरियल एंड प्रोसेस रिसरच इंस्टिट्यूट (एम्प्री) ने देश की पहलीऐसी सड़क विकसित की है, जिसमें सीमेंट का इस्तेमाल नहींकिया गया है। यह सड़क बिजली संयंत्रों से निकलने वाली फ्लाई ऐश (राख)और जियोपॉलिमर तकनीक की मदद से तैयार की गई है।