रावतभाटा: 7 साल से टूटी पुलिया ने बढ़ाई मुसीबत, बलकुण्डी कलां के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पार कर रहे नदी, प्रशासन मौन
#jansamashya विजय सिंह ने रविवार शाम 5 बजे बताया कि बलकुण्डी कलां गांव में पिछले सात साल से पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बरसात के दिनों में नदी उफान पर होती है और गांव का संपर्क पूरी तरह कट जाता है। किसान अपने खेतों तक पहुंचने के लिए ट्यूब के सहारे नदी पार करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई