बदायूं: विनवार कस्बे में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत, शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया
Budaun, Budaun | Jun 13, 2025 बदायूं के बिनावर में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार की मौके पर ही खतरनाक मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक धनपाल पुत्र मूलचंद्र निवासी सिकरोड़ी गांव का रहने वाला है। साइकिल सवार बाजार करके अपने घर के लिए लौट रहा था तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।