बदायूं: सैदपुर और वजीरगंज गांव के बीच अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटने से महिला और किशोरी सहित 2 लोग गंभीर घायल
Budaun, Budaun | Jun 13, 2025 बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर और वजीरगंज के बीच अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा के नीचे दबकर किशोरी व महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल इमराना पुत्री इकरार और मीना पत्नी इकरार निवासी वजीरगंज के वार्ड नंबर 11 की निवासी हैं।