गुना में एसपी अंकित सोनी के निर्देशन में यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन और चालकों पर कार्यवाही की। 25 अक्टूबर को यातायात प्रभारी अजय प्रताप कुशवाहा ने कहा, मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन पर 25 वाहनों पर 19000 रुपए का जुर्माना लगाया। एक बस बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट, आपातकालीन द्वार के बिना मिली। एक भूसे से भरा ट्रैक्टर ट्राली ओवरलोड था।