टिमरनी: डेढ़ घंटे की बारिश ने खोली टिमरनी की तैयारियों की पोल, छह वार्ड जलमग्न, दो दर्जन घरों में घुसा पानी।
Timarni, Harda | Jul 7, 2026 सोमवार शाम करीब डेढ़ घंटे हुई तेज बारिश ने टिमरनी नगर की मानसून पूर्व तैयारियों की हकीकत सामने ला दी। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से शहर के करीब छह वार्डों और मंडी रोड पर भारी जलभराव हो गया। हालात ऐसे बने कि लगभग दो दर्जन घरों में दो-दो फीट तक बारिश का पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।