मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में नलकूप की लाइन न जोड़े जाने से परेशान ग्रामीणों ने SDO के खिलाफ दिया धरना <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
क्षेत्र के ग्राम रोहसिंगपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर मुख्यालय पहुंचकर एसडीओ के खिलाफ धरना दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि षड्यंत्र के तहत नलकूप की लाइन की टेपिंग को एसडीओ ने रुकवा दिया। जिससे आधा सैकड़ा से अधिक किसान परेशान है। वही उन्होंने ADM से मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को लाइन जुड़वाने का दो दिन आश्वाशन दिया है।