मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में महंत की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
किशनी क्षेत्र के जटपुरा स्थित राम जानकी आश्रम के महंत सुरेंद्र दास की बीती गुरुवार की रात्रि लगभग 12 बजे हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया है।