मैनपुरी: मैनपुरी में ईद-उल-अजहा की नमाज को लेकर एएसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने दी जानकारी
शुक्रवार को ईद अल-अजहा को लेकर ASP सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ड्यूटी को 2 जोन 6 सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस पूरी तरीके से तैयार है सभी धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक सभी थाना क्षेत्र में हो गई है और लगातार पुलिस रूट मार्च देखी जा रही है। जो भी संदिग्ध जगह लग रही है जहां पर हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं उन पर भी पुलिस लगातार भ्रमणशील है।