बेगूसराय: ITI कैंपस में 30 मई को जॉब कैम्प का आयोजन, 40 पदों पर होगी भर्ती, तैयारी पूरी
आइटीआइ कैंपस में जिला नियोजनालय द्वारा 30 मई को जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां संगम मैनेजर के कुल 40 पदों पर बहाली की जायेगी. जॉब कैम्प की सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है. इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी. उन्होंने बताया कि इक्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को जॉब कैम्प में शामिल हो सकते हैं.