बेगूसराय: टेलीग्राम एप से साइबर ठगी मामले में साइबर DSP ने दी जानकारी, पीड़ित को ₹3,62,783 वापस कराए
बेगूसराय में टेलीग्राम एप से साइबर ठगी मामले में 3 लाख 62,783 रुपए पीड़ित को वापस कराया गया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे साइबर डीएसपी ने दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों श्याम मिलन पंडित जो नगर थाना क्षेत्र के कपस्या के रहने वाले हैं. उनसे टेलीग्राम एप के माध्यम से साइबर अपराधियों ने ठगी कर लिया था.