बेगूसराय: नव-पदस्थापित सदर SDO ने पदभार ग्रहण किया, कार्यालय का निरीक्षण भी किया
सदर अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे अनिल कुमार ने सदर एसडीओ पद का कार्यभार संभाला है. उन्होंने पूर्व एसडीएम राजीव कुमार से पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद सदर एसडीएम अनिल कुमार ने अपने अनुमंडल कार्यालय अंतर्गत आरटीपीएस कार्यालय, महिला हेल्पलाइन कार्यालय, अनुमंडल आपूर्ति कार्यालय का घूम कर निरीक्षण किया.