मिर्ज़ापुर: विंध्याचल की मां विंध्यवासिनी गर्भ गृह में हुए मारपीट के मामले में विंध्याचल पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना विंध्याचल पर वादी विश्व मोहन मिश्रा मुख्य सिंगारी विंध्याचल द्वारा थाना विंध्याचल में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध वादी के साथ गर्भ गृह में मारपीट गाली गुप्ता धमकी देने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई जिसमें रविवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे थाना अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने विंध्याचल क्षेत्र से दो अभियुक्त सुमित पांडे व सम्राट पांडे निवासी विंध्याचल को गिरफ्तार किया