मिर्ज़ापुर: अष्टभुजा पहाड़ पर डाक बंगले के पास दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर में एक बालिका घायल
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा डाक बंगले के पास दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर में एक बालिका घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे अष्टभुजा चौकी प्रभारी मौके पहुंचकर घायल बालिका को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भिजवाया और आगे की कार्रवाई में जुट गए। प्रत्याशियों ने बताया कि बिहार निवासी कार चालक नशे में धुत था, जिससे हादसा हो गया।