मिर्ज़ापुर: एडीजी जोन वाराणसी से शिकायत के बाद एसएसपी ने चेतगंज चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर
चिल्ह थाना क्षेत्र अंतर्गत चेतगंज चौकी इंचार्ज को एसएसपी सोमेन बर्मा ने शनिवार को लाइन हाजिर कर दिया। चिल्ह थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव निवासी शिवम सिंह ने चौकी परिसर में मारने पीटने और ₹50000 मांगने का आरोप एडीजी जोन वाराणसी से किया था। वाराणसी से एक टीम जांच करने भी पहुंची थी, जिसके बाद एसएसपी ने यह कार्रवाई की।