शिवपुरी नगर: योग से बदली बंदियों की दुनिया: शिवपुरी की जेलों में सात दिवसीय राज्यव्यापी योग अभियान का भव्य समापन
मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार और प्रधान जिला न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के गरिमामय मार्गदर्शन में जिले की जेलों में चल रहा सात दिवसीय राज्यव्यापी योग अभियान रविवार की सुबह 8 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे उत्साह के साथ संपन्न हो गया।