मुंगेर: लड़ैयाटांड थाना पुलिस ने देसी पिस्टल, 15 लीटर महुआ शराब व चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद
Munger, Munger | Mar 24, 2024 पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश एवं गुप्त सूचना के आधार पर लड़ैयाटांड थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व मे लड़ैयाटांड थाना पुलिस द्वारा लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरजपुर टांड मे छापेमारी कर एक देशी पिस्टल,15 लीटर महुआ शराब व चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया गया।मामले को लेकर लड़ैयाटांड थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।