मुंगेर: कासिम बाजार थाना क्षेत्र में कुएं से मिले शव के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
Munger, Munger | Mar 23, 2024 शुक्रवार को कासिम बाजार थाना की पुलिस ने खेत में बने एक कुंए से बोरे में बंद गोरेलाल शर्मा के पुत्र विक्की शर्मा का शव बरामद किया था ।पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर दिया।जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि विक्की शर्मा के भतीजा राजा ने हीं अपने चाचा विक्की की हत्या की थी । हत्या में सम्मिलित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।