अम्बाला: सेक्टर 9 के व्यक्ति से यूजीसी का अधिकारी बनकर शातिर ने की 298500 की धोखाधड़ी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Ambala, Ambala | Mar 15, 2024 सेक्टर 9 की लड़की ने फरवरी 2024 में पंजाब की यूनिवर्सिटी में एडमिशन देने के लिए फीस जमा करवाई। लेकिन दाखिला नहीं लिया इस वापिस लेने के लिए उसने यूजीसी पोर्टल पर शिकायत करवाई। उसके बाद 29/2/2024 को यूजीसी पोर्टल पर उसके पिता ने जब फोन करके का स्टेटस जाना चाहा तो वह फोन साइबर ठगों के पास जा मिला। आरोपी ने व्यक्ति को दो लाख 98500 रुपए की चपत लगा दी।