अम्बाला: शहीद शुभकरण की अस्थियां लेकर शंभू बॉर्डर पर पहुंचे किसान, किसान बोले कल से हरियाणा में शुरू करेंगे अस्थि कलश यात्रा
Ambala, Ambala | Mar 15, 2024 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए युवा किसान शुभकरण के अस्थियां लेकर किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंच गए हैं। किसानों ने ऐलान किया है कि कल से अंबाला के गांवों समेत पूरे हरियाणा में अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसको लेकर किसानों का एक बार फिर पुलिस से टकराव होने की संभावना जताई जा रही है। एसपी अंबाला का कहना है कि जिला में धारा144 लगी।