अम्बाला: परशुराम नगर में घर पर गोलियां चलाने के मामले में सीआईए 1 ने गिरफ्तार किए दो अन्य आरोपी
Ambala, Ambala | Mar 15, 2024 4 मार्च की रात शहर के परशुराम नगर में घर पर गोलियां चलाने के मामले में सीआइए 1 की टीम ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शिकायतकर्ता प्रदीप ने थाना सेक्टर 9 शिकायत दी थी। सीआइए 1ने चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।