हुज़ूर: बड़ा तालाब किनारे अतिक्रमण और कब्जो को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू,जिला प्रशासन,नगर निगम और पुलिस की टीमें उतरी मैदान में
Huzur, Bhopal | Jul 4, 2026 भोपाल के बड़ा तालाब किनारे अतिक्रमण और कब्जों को हटाने के लिए शनिवार से फिर बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की टीमें कार्रवाई के लिए मैदान में उतरी। इस दौरान फार्म हाउस और बंगले हटाए जा रहे हैं। ये बड़ा तालाब के फुल हैंक लेवल यानी एफटीएल के दायरे में आ रहे थे।