पीलीबंगा: धान मंडी गोलूवाला में एक व्यापारी से हुई मारपीट, 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
गोलूवाला धान मंडी में एक व्यापारी के साथ मारपीट पर धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि गुरप्रीत सिंह निवासी गोलूवाला ने पुलिस को रिपोर्ट दी की चार नामजद आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज की तथा थप्पड़ मुक्कों से मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गोलूवाला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।