रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विशेष अपील जारी की है। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, इसलिए इसे हर्षोल्लास और शांति के साथ मनाएं। थाना प्रभारी ने नागरिकों से आग्रह किया कि शराब पीकर वाहन न चलाएं।