बिजनौर: मंडावर क्षेत्र में गलखा देवी माता मंदिर के पास बाइक से गिरी महिला की मेरठ में उपचार के दौरान हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Oct 13, 2024 बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में गलखा देवी माता मंदिर के पास बाइक से गिरी महिला की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। कल शाम समय करीब 7:00 महिला बाइक से गिरी थी। महिला के पुत्र ने गुलदार के हमले का आरोप भी लगाया था। लेकिन वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच की तो गुलदार के हमले की कोई बात सामने नहीं आई। आज रविवार को समय करीब 3:00 बजे महिला की मृत्यु हो गई।