बिजनौर: मंडावर में गलखा देवी माता मंदिर के पास बाइक सवार मां-बेटे पर गुलदार ने किया हमला, वन विभाग घटना को संदिग्ध मान रहा
Bijnor, Bijnor | Oct 12, 2024 बिजनौर में शनिवार को शाम करीब 7:00 बजे मंडावर थाना क्षेत्र के गांव कुंदनपुर निवासी महिला अपने बेटे के साथ बिजनौर से दवाई लेकर वापस जा रही थी। अचानक गलखा देवी माता मंदिर के पास उन पर गुलदार ने हमला कर दिया। यूसके बाद महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजनौर वन विभाग की टीम घटना को संदिग्ध मान रही है।