नौबतपुर: नौबतपुर नगर पंचायत: पार्षदों का निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन, चार घंटे तक दिया धरना
नौबतपुर नगर पंचायत के दो पार्षदों के निलंबन के खिलाफ गुरुवार दोपहर करीब एक बजे नगर पंचायत परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान 7 पार्षदों और स्थानीय लोगों ने करीब चार घंटे तक जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए उपाध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार, 16 मार्च को बजट सत्र के दौरान हुए हंगामे के बाद वार्ड 15 के चंद्रकिशोर