आगर: आगर सुसनेर मार्ग पर जिला जेल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल
आगर-सुसनेर मार्ग पर जिला जेल के पास शुक्रवार सुबह 11 बजे निर्माणाधीन गेट के सामने एक अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल का नाम मोहनलाल बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद अज