फुलवारी: PMCH के डॉक्टर फुलवारी में 600 परिवारों को लेंगे गोद, 3 साल तक देंगे मुफ्त इलाज, ‘फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम’ शुरू
केंद्र सरकार के पायलट प्रोजेक्ट ‘फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम’ का शनिवार को फुलवारी शरीफ के इस्माइलपुर ढ़िबरा पंचायत में शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत PMCH के सीनियर और जूनियर डॉक्टर ग्रामीण परिवारों को गोद लेकर उन्हें नियमित चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्याम रजक ने किया।