सहारनपुर: सहारनपुर के मोहित कनौजिया ने UPPSC RO/ARO परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सहारनपुर के पुरानी मंडी, खटीकों का कुआं क्षेत्र निवासी मोहित कनौजिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15वीं रैंक हासिल की है। मोहित कनौजिया, जो स्वर्गीय राम निवास के पुत्र हैं।