सोनो: सोनो पुलिस का दिखा अमानवीय चेहरा बिना हेलमेट बाइक चलाने पर पुलिस ने लाठी से फोड़ा किशोर का सिर
Sono, Jamui | Apr 30, 2024 स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय पुलिस पर लाठी से हमला कर किशोर का सिर फोड़ने का आरोप लगा है। दरअसल मंगलवार को एक बाइक सवार को पुलिस की गश्ती वाहन ने गाड़ी रोकने को कहा। युवक अभी बाइक साइड कर ही रहा था,तभी पुलिस कर्मी ने बाइक सवार पर लाठी चला दी।जिससे बाइक पर पीछे बैठे किशोर का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया।