गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के ANMMCH और प्रभावती अस्पताल का बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने किया औचक निरीक्षण
गया में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार के द्वारा अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा प्रभावती अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।