सिकंदराराऊ: महमाई सराय सलावत नगर में मकान के निर्माण के दौरान गिरी दीवार, दबकर मजदूर की हुई मौत
महमाई सराय सलावत नगर में रविवार को एक मकान के निर्माण कार्य के दौरान हादसा हो गया। करीब 10 फीट ऊंची नवनिर्मित दीवार अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 50 वर्षीय मजदूर अमर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना अलीगढ़ रोड स्थित सराय सलावत नगर में चंद्र किशोर पुत्र बदन सिंह के निर्माणाधीन मकान पर हुई।