जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतगणना केंद्र में की गई तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि मतगणना केंद्र के प्रवेश द्वार से लेकर विभिन्न काउंटिंग हॉल तक स्पष्ट एवं बड़े साइनेज लगाए जाएं, ताकि अधिकृत व्यक्तियों को क