अरनोद: भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पहल: ग्राम पंचायत जीरावता में सार्वजनिक संस्थानों पर बांधे गए परिंदे
अरनोद क्षेत्र में बढ़ती गर्मी और तेज तापमान को देखते हुए ग्राम पंचायत जीरावता में पक्षियों के संरक्षण एवं उनकी प्यास बुझाने के लिए अनूठी पहल की गई। ग्राम पंचायत द्वारा गांव की विभिन्न सार्वजनिक संस्थाओं एवं प्रमुख स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंदे बांधे गए। ग्राम पंचायत जीरावता के सरपंच प्रशासक भेरूलाल मीणा ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों को पानी