मरवाही: पिपर डोल और दुबटिया क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन जब्त, खनिज माफियाओं में हड़कंप
कलेक्टर ने डॉ. संतोष कुमार देवांगन के सख्त निर्देशों के पालन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा मरवाही क्षेत्र के पीपरडोल एवं दुबटिया क्षेत्र में रेत एवं गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए गए 7 वाहनों को जब्त किया गया है।