बहराइच: भरथापुर घटना स्थल पर IG अमित पाठक ने रेस्क्यू कार्य का लिया जायजा, नाव टूटे पेड़ की टहनी से टकराकर पलटी, 8 लोग लापता
बहराइच में सुजौली थाना क्षेत्र भरथापुर में आईजी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य का जायजा लिया। घटना कतर्नियाघाट वन्यजीव रेंज के भरथापुर गांव में कौड़ियाला नदी में हुई। बीच मझधार में नाव पेड़ की टहनी से टकरा गई। इसके बाद नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे के बाद 13 लोगो को बचाकर बाहर निकाल लिया गया है। आठ लोग अभी भी लापता है। रेस्क्यू कार्य जारी है।