मुज़फ्फरनगर: डाक कावड़ को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया रामपुर तिराहे पर निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
जनपद में लगातार डाक कावड़ियों का आना शुरू हो गया है जिसको लेकर डाक कावड़ लाने वाले कावड़िया लगातार अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।उसी को लेकर रामपुर तिराहे पर DM अरविंद मल्लप्पा बंगारी,SSP अभिषेक सिंह ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और वही डाक कावड़ लाने वाले कावड़ियों से अपील की अपने वाहनों की गति कम रखे।