मुज़फ्फरनगर: सीएम योगी के पोस्टर के साथ शिव चौक पहुंची अनोखी कावड़, देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना लेकर शिव भक्त लाये कावड़
शिव चौक पर बुधवार की देर रात एक ऐसी अनोखी कावड़ पहुंची जो वहां मौजूद दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। सीएम योगी के चहेते कावड़ियों द्वारा अपनी कावड़ पर सीएम योगी का बड़ा पोस्टर लगाकर यह कावड़ हरिद्वार से गंगाजल लेकर नगर के शिव चौक पहुंची थी। इन शिव भक्त कावड़ियों ने भगवान भोले नाथ से मनोकामना की है कि देश का अगला प्रधानमंत्री सीएम योगी बने।