कौंच: भदारी और बरोदा गांव के पास आवारा कुत्ता बाइक के सामने आने से हुआ हादसा, महिला समेत 2 घायल, अस्पताल में भर्ती
Konch, Jalaun | Apr 27, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे सड़क हादसे में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। ग्राम भदारी और बरोदा के बीच अचानक आवारा कुत्ता बाइक के सामने आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में लक्ष्मी (35) और तरुण कुमार (26) घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।