गुना नगर: खेजरा चक में खेत पर मूंग की फसल में पानी दे रहे किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत, पुलिस जांच जारी
गुना में कैंट थाना के खेजरा चक गांव में 29 मई दोपहर को खेत पर मूंग की फसल में पानी दे रहे मृतक किसान दीवान सिंह कुशवाहा उम्र 50 साल की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। जिला अस्पताल में मृतक के बेटे ने बताया, खेत पर मूंग में पानी देने गए थे करंट लगने पर अस्पताल लाए डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर मर्ग कायम कर जांच जारी है।