केिशनपुर: सुपौल: राघोपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भपटियाही से 441 लीटर शराब के साथ पिकअप जब्त
सुपौल जिले के राघोपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, गस्ती के दौरान भपटियाही से सिमराही की ओर जा रही एक पिकअप से 441 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, बिहार में 5 अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद इतनी बड़ी शराब की खेप मिलने से कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं