शिवपुरी नगर: 'जय काल भैरव' लिखी बाइक लेकर फुर्र हुए चोर, वाइन शॉप के बाहर से सरेराह वारदात
शिवपुरी शहर में वाहन चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बजाज शोरूम के सामने का है, जहां एक वाइन शॉप के बाहर से चोरों ने पलक झपकते ही एक मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। जिसका एक सीसीटीवी वीडियो आज सोमवार की सुबह 9 बजे सामने आया है।