महाराजगंज: महाराजगंज में उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का कसा गया शिकंजा, विजिलेंस की ताबड़तोड़ छापेमारी में पकड़ी गई चोरी
29 मार्च रविवार को सुबह 10:00 बजे से ही विजिलेंस टीम की छापेमारी कस्बे में की गई। यह अभियान शनिवार से लगातार चलाए जा रहा है, और आगे भी चलता रहेगा। कस्बे की दुकानों एवं घरों में ताबड़तोड़ टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापे मारी के दौरान सिद्दीकी कॉस्मेटिक एंड गिफ्ट सेंटर पर बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया। जिसमें कानूनी कार्यवाही की प्रक्रिया की जा रही है।