नानपारा: मोहरबा घाट पर मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे
बहराइच। मोहरबा घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विसर्जन कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रशासन और दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं की सतर्कता के चलते पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रही।