रसूलाबाद: असालत गंज इंडेन गैस एजेंसी के समीप सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम
रसूलाबाद क्षेत्र के असालतगंज बिरहुन मार्ग स्थित इंडेन गैस एजेंसी के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने रसूलाबाद चौराहे पर दोनों शव रखकर जाम लगा दिया।अचानक जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पुलिस को स्थिति संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।सूचना मिलते ही आलोक कुमार मौके पर पहुंचे