शुक्रवार को शाम करीब 5:30 बजे मुंगावली विधायक बिर्जेंद्र सिंह यादव ने स्थानीय बाजार में पहुँचकर मिट्टी के दीपक, फल, सब्जी, रुई जैसे आवश्यक सामान की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि दीपावली पर स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें, जिससे हमारे छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन मिले और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प साकार हो सके।