लहरपुर: लहरपुर में स्मार्ट मीटर हटवाने के लिए मोहल्ला जोशी टोला की महिलाओं ने उप जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया
राम लखन जायसवाल के नेतृत्व में मोहल्ला जोशी टोला के उर्मिला, किरण, मनोरमा, शिव दुलारी, दीपू आदि ने उप जिला अधिकारी आकांक्षा गौतम को पत्र देकर मांग की है कि उन लोगों के आवास पर पुराना मीटर लगा हुआ था और बिल भी सही आता था परंतु बिगत दिवस उनके घरों में उनकी अनुपस्थिति में महिलाओं को फुसलाकर स्मार्ट मीटर लगा दिया गया।