बांसवाड़ा: हेरा पाड़ा गांव में युवक ने दिमागी हालत खराब होने के कारण फांसी लगाकर जान दी, शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंपा गया
भुंगड़ा थाना क्षेत्र स्थित हेरा पाड़ा गांव में शनिवार सुबह में युवक की दिमागी हालत खराब होने से घर के अंदर फांसी लगाई, भुंगड़ा थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने बताया कि 27 वर्षीय विकास पुत्र गेबीलाल निवासी हेरापाड़ा के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।